शोहरतगढ़। अपर पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार प्रसाद ने मंगलवार शाम जवानों साथ शोहरतगढ़ नगर में मार्च निकाल लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिया। मार्च थाना परिसर से निकलकर गड़ाकुल तिरंगा चौक, पुलिस बूथ, मोती लाल तिराहा से होते हुए जामा मस्जिद पहुंचा। यहां पर मुस्लिम समुदाय के लोगों से वार्ता की और निर्देश दिए कि कोई भी व्यक्ति जानवरों की कुर्बानी बाहर नहीं करेगा और न ही इसका वीडियो बनाकर इंटरनेट पर प्रसारित करेगा। कोई नई परंपरा की शुरुआत नहीं करने दी जाएगी। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी नहीं करेंगे। फ्लैग मार्च में सीओ मयंक दिर्वेदी, थाना प्रभारी नवीन कुमार, एसआई सुनील त्रिपाठी, राम वंदन, अवधेश पांडेय, सुबाष, राजकुमार सहित भारी संख्या पुलिस जवान रहे।