फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : एडीएम

Wed, 09 Oct 2024 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एडीएम उमाशंकर ने नगर निकायों में डूडा से कराए जा रहे निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक की। उन्होंने सीवरेज एवं जल निकासी, मुख्यमंत्री नगर सृजन योजना, 15वां वित्त आयोग के तहत कराए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। साथ ही पं. दीनदयाल उपाध्याय नगर विकास योजना, पोखरों का सुंदरीकरण, अंत्येष्टि स्थल विकास, झील, तालाब, पोखरा संरक्षण योजना, एमआरएफ सेंटर आदि निर्माण कार्यों की समीक्षा की। एडीएम ने समस्त अधिशासी अधिकारी नगर पालिका, नगर पंचायत को निर्देश दिया कि जो भी कार्य स्वीकृत हुए उसे गुणवत्तापूर्ण ढंग से समय से पूर्ण कराएं। इसमें लापरवाही बरतने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। जो कार्य 50 से 70 प्रतिशत तक पूर्ण हो गया है उनका मानक अनुसार भुगतान कराए। एडीएम उमाशंकर ने निर्देश दिया कि नाला निर्माण एवं सड़क निर्माण कार्य में प्रगति लाकर समय से पूर्ण कराए। इसके अलावा प्रधानमंत्री आवास शहरी, पीएम स्वनिधि योजना की समीक्षा की गयी तथा आवास का जियो टैगिंग कराने का निर्देश दिया। इस दौरान पीडी डूडा सुनीता सिंह, ईओ विंध्याचल, मुकेश कुमार चौधरी, संदीप आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें