करौंदा नानकार चौराहे पर लगा खराब स्ट्रीट लाइट। संवाद
धेंसा। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के करौंदा नानकार चौराहे पर लगी स्ट्रीट लाइट कई महीनों से खराब पड़ी है। इसके कारण चौराहे पर रहने वाले लोगों को रात में डर का माहौल बना रहता है। शोहरतगढ़ विधायक की ओर से एक साल पहले ही क्षेत्रीय लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए यहां स्ट्रीट लाइट लगवाया गया था। रात में लाइट जलने से लोगों को सुरक्षा का एहसास होता है, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण राहगीरों और क्षेत्रीय लोगों की सहूलियत के लिए लगी स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है।
जबकि बभनी, महला, जुडीकुइयां, कोइलीघाट, लखनपारा साहा, मनोहरी आदि गांवों के लोगों के लिए आने-जाने के लिए यही संपर्क मार्ग है।
करौंदा नानकार निवासी रवि मिश्र, चौराहे पर रहने वाले दिवाकर साहनी, अनिल कुमार आदि ने स्ट्रीट लाइट ठीक कराने की मांग की है।