सिद्धार्थनगर। सांसद खेल महाकुंभ को लेकर आयोजन समिति की सांसद कैंप कार्यालय पर बैठक हुई। समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक पाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनवरी में खेल महाकुंभ कराने की रणनीति बनी। इस बार ब्लॉक स्तरीय खेल कराने का निर्णय लिया गया।
समिति के सचिव अरुण कुमार प्रजापति ने खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन, पुरस्कार की चर्चा करते हुए पिछले वर्ष से बेहतर बनाने पर चर्चा की गई। समिति के उपाध्यक्ष अभिषेक पाल ने कहा कि इस बार खेल का आयोजन विकास खंड स्तर पर आयोजन समिति बनाकर शुरू किया जाएगा। खिलाड़ियों को वहीं पर पुरस्कृत भी किया जाएगा। निर्णय लिया गया कि ब्लॉक स्तर पर जिले में पांच दिन तक एथलेटिक्स, वॉलीबॉल, कबड्डी और खो -खो का आयोजन होगा। इस दौरान सांसद प्रतिनिधि अखंड प्रताप सिंह, जहीर सिद्दीकी, त्रियुगी चौहान, मनोज चौबे, अमित श्रीवास्तव, प्रशांत श्रीवास्तव, शिवांगी श्रीवास्तव, अरुण कुमार त्रिपाठी, अमन द्विवेदी, राजकुमार यादव मौजूद रहे।