सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ पदाधिकरियों की शनिवार को बीएसए कार्यालय पर बैठक हुई। इसमें चार मांगों को लेकर चार सितंबर को होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति बनाई। जिला कार्य समिति के पदाधिकारियों की बैठक संघ के जिलाध्यक्ष राधेरमण त्रिपाठी की अगुवाई में हुई। इस दौरान लालजी यादव, अभय श्रीवास्तव, इंद्रसेन सिंह, हरिशंकर सिंह, सुधाकर मिश्र, उमेश मिश्र आदि मौजूद रहे। संवाद