फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने की बनी रणनीति

Sun, 18 Feb 2024 11:11 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
डुमरियागंज। नगर पंचायत डुमरियागंज के सभागार में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ की मंडल स्तरीय समीक्षा बैठक रविवार को हुई। जिसमें तीन मार्च को केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी की अध्यक्षता में होने वाले बस्ती मंडल के व्यापारी सम्मेलन को सफल बनाने की रणनीति बनी।
विज्ञापन

जिला संयोजक अशोक अग्रहरि के नेतृत्व में आयोजित बैठक में बस्ती, संतकबीरनगर व सिद्धार्थनगर जिले के व्यापारी शामिल हुए। क्षेत्रीय संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ भोला प्रसाद अग्रहरि ने कहा कि व्यापारी समाज राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देता है और टैक्स के रूप में जो कर देता है राजस्व के रूप में व्यापारी का महत्वपूर्ण स्थान होता है। भारतीय जनता पार्टी व्यापारी को अपना परिवार समझती है। पूर्व की सरकारों में व्यापारी के साथ छिनैती, लूट, हत्या, वसूली होती थी। व्यापारी अपने को असुरक्षित महसूस करते थे।
आज भाजपा शासन में व्यापारी सुरक्षित है। सुगंध अग्रहरि ने कहा कि भाजपा सरकार में व्यापारियों का सम्मान बढ़ा है और उन्हें सुरक्षा मिली है। व्यापारी इस सम्मान को 2024 के लोकसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने का काम करेंगे। इस दौरान अशोक अग्रहरि, रमेश सोनी, रामदेव गुप्ता, राधेरमण अग्रहरि, संगम लाल कसौधन, सुगंध कुमार अग्रहरी, अजय कुमार कसौधन आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें