फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट : आज से आंधी-बारिश के साथ ओले पड़ने के आसार

Sun, 12 May 2024 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

मौसम विभाग ने सोमवार शाम तक जारी किया है अलर्ट
40 से 50 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा, ओला गिरने का भी आसार
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मौसम विभाग ने रविवार व सोमवार को तेज हवा के साथ झमाझम बारिश होने का पूर्वानुमान जताया है। विभाग के अनुसार अगले दो दिनों तक ओले पड़ने के भी आसार है। जबकि रविवार सुबह 8:30 बजे से सोमवार की शाम 8:30 बजे तक घर से बाहर निकलने पर भी हाई अलर्ट जारी किया है।
मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि गोरखपुर और बस्ती मंडल में दो दिनों तक तेज हवा के साथ बारिश होने के आसार है। बताया कि 40 से 50 किमी प्रति घंटा से चलने वाली हवा से पेड़-पौधे और डालियां भी टूट कर गिर सकती हैं। इससे लोग पहले ही सुरक्षित स्थान पर चले जाए। जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकले, यदि रास्ते में है, तो बारिश व आंधी के समय सुरक्षित स्थान देखकर रुक जाए। बाग-बगीचा में जाने से बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर के अंदर खिड़की दरवाजे बंद करे लें। इस समय किसी पानी वाले स्थान पर न रुके। जबकि तेज बारिश होने से फसल भी नुकसान हो सकती है। इससे फसल से पानी निकलने का प्रबंध कर ले। भीगने वाली वस्तुओं को घर के अंदर कर ले। टीन के शेड में घर के पालतू जानवरों को न बांधे। आंधी में वह उड़ कर पशुओं को क्षति भी पहुंचा सकते हैं। शनिवार को दोपहर उमस से लोगों को परेशानी हुई, लेकिन सुबह शाम सूरज का तेवर कम रहने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। शनिवार को अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री व न्यूनतम तापमान 27.9 डिग्री दर्ज की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें