सिद्धार्थनगर। जोगिया कोतवाली की पुलिस ने चोरी के मामले में चार संदिग्धों को दबोच लिया। इनके कब्जे से चोरी का सामान बरामद किया। पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायालय रवाना कर दिया। एसओ मीरा चौहान ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर चार संदिग्धों को पकड़ा गया। पूछताछ में इन्होंने अपनी पहचान शिखर पांडेय निवासी ग्राम चोरवर तकियवा थाना जोगिया उदयपुर, प्रदीप कन्नौजिया निवासी ग्राम चुरिहारी थाना उसका बाजार, अंगद निवासी जगमोहनी, आकाश चौधरी निवासी ग्राम लालपुर थाना जोगिया उदयपुर बताया। इनके कब्जे से इलेक्ट्राॅनिक सामान बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय रवाना कर दिया गया। संवाद