फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: चोरों के हौसले बुलंद, दरवाजे पर खड़ा ट्रक चुराया

Tue, 30 May 2023 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
औराताल । डुमरियागंज थाना क्षेत्र स्थित ग्राम सुहेलवा से चोरों ने सोमवार की रात को घर के बाहर खड़े ट्रक की चोरी की घटना को अंजाम दिया। ट्रक मालिक राकेश दुबे ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ एक शादी में गए थे। भोर में जब चार बजे के आस पास घर पहुंचे तो देखा उनके घर के सामने खड़ा ट्रक गायब था। पहले उन्होंने अपने ड्राइवर को फोन किया तो पता चला कि वह ट्रक लेकर नहीं गया है। राकेश इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी और मौके पर आई पुलिस ने ट्रक चोरी के घटना की जांच शुरू कर दी। ट्रक की लोकेशन रात के लगभग 3:30 बजे सोनहटी चौराहे के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई, लेकिन उसके पश्चात कहीं कैमरा न होने से ट्रक की लोकेशन नहीं मिल पाई है। इस संबंध में एसओ बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें