फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: बच्चों के विवाद में चली लाठी, छह जख्मी

Mon, 29 May 2023 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
मोहाना क्षेत्र के पननी में दो पक्षो में हुई मारपीट में घायल सावित्री व माया
विज्ञापन
लोटन। मोहाना थाना क्षेत्र के पननी गांव में रविवार को बच्चों के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी डंडे चले। मारपीट में की इस घटना में छह लोग जख्मी हो गए। इसमें एक गर्भवती महिला है, जिसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायलों का लोटन सीएचसी और जिला अस्पताल में चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन


क्षेत्र के पननी गांव निवासी प्रवेश (8) पुत्र राम आसरे व पड़ोसी की बबिता (12) पुत्री किशोर रास्ते में जाने को लेकर झगड़ा कर रहे थे। बच्चों को झगड़ा छुड़ाने के बजाय दोनों परिवार के लोग आमने-सामने आ गए। विवाद के दौरान लाठी, डंडा व सब्बल से जमकर मारपीट हुई। आसपास के लोगों के बीच-बचाव के बाद मामला शांत हुआ। इसमें दोनों पक्षों को चोट लग गई। गांव के लोग एंबुलेंस को सूचना दी, जिससे घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोटन लाया गया। जहां डॉक्टरों ने गर्भवती महिला सोनी व रवि प्रकाश की हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
राम आसरे ने मोहाना थाने पर तहरीर देते हुए बताया कि उनका पुत्र प्रवेश अपने घर में खेल रहा था। इस दौरान रास्ते से जा रही बबिता पुत्री किशोर से कहासुनी हो गई। जिसमें किशोर लड़के को मारने-पीटने लगा। शोर सुनकर हम दौड़ते गए। तबतक दूसरे पक्ष के लोग मारने लगे। जिसमें उन्हें, रवि प्रकाश, सावित्री, माया, शीलमन, सोनी को चोटें आईं। इनमें सोनी गर्भवती हैं। मोहाना थानाध्यक्ष जीवन त्रिपाठी का कहना है कि तहरीर दोनों पक्षों से मिली है। घायलों का इलाज हो रहा है। जांच करके कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें