फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जेसीबी लगाकर चोरी कर रहे मिट्टी

Mon, 05 Jun 2023 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भनवापुर। डुमरियागंज तहसील क्षेत्र के जीवाराई में माफिया जेसीबी से खुदाई कर मिट्टी की चोरी कर रहे हैं। वहीं प्रशासन अंजान बना हुआ है। क्षेत्र के जीवाराई में लगातार पिछले कई दिनों से मिट्टी का अवैध रूप से जेसीबी मशीन से खनन किया जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि जेबीसी मशीन से मिट्टी खोदकर ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर 600-700 रुपये प्रति ट्रॉली की दर से बेची जा रही है। जिससे राजस्व विभाग को लाखों रुपये की क्षति हो रही है। माफिया रातों रात मिट्टी का खनन करते हैं। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि खनन माफिया के पास मिट्टी उठाने का कोई भी परमिट नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र में प्रतिदिन मिट्टी का खनन जारी रहता है। बिना किसी रोकटोक के माफिया की ओर से अवैध खनन करके मिट्टी बेचने का कार्य चल रहा है। इस संबंध में एसडीएम डुमरियागंज परमेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध खनन की जानकारी नहीं है। जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें