फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: शहर से लेकर गांव तक पांडालों में विराजेंगी प्रतिमाएं

Thu, 03 Oct 2024 01:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
-नौ दिनों तक मंदिर से लेकर घरों में बजेंगे घंट-घड़ियाल
-देवी पूजा शुरु होने से चारों तरफ छाई रहेगी भक्ति का माहौल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। नवरात्र की शुरूआत बृहस्पतिवार से हो रही है। इससे अब अगले नौ दिनों तक घर से लेकर मंदिर तक भक्त पूजा अर्चना करने में जुट जाएंगे। वहीं देवी प्रतिमा को पांडाल में विराजने के लिए समिति के लोग पूरी तैयारी कर लिए है, जिससे बृहस्पतिवार को शहर से लेकर गांव तक पांडालों में देवी प्रतिमाएं विराजेंगी।
विज्ञापन

इस वर्ष नवरात्र नौ दिन का है। इसको लेकर बाजारों में आज से ही रौनक छाई हुई है। पुजारी देवी मंदिरों की साफ-सफाई कर दिए है। जिससे देवी दर्शन के लिए भक्तों को किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं होने पाए। शहर में स्थित बेलहिया मंदिर व सिंहेश्वरी मंदिर को विशेष तरह से सजाया गया है। मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए सुबह से ही पट खोल दिए जाएंगे। देवी पूजा का पहला दिन हाेने से जगह-जगह व्यवस्थाएं भी की गई है। सिंहेश्वरी मंदिर के पुजारी दिव्यांशु ने बताया कि सिंहेश्वरी मंदिर की साफ-सफाई कर दी गई है। मंदिर में दूर-दूर से भक्त माता का दर्शन करने के लिए आते हैं, जबकि माता भक्तों की मुरादें भी पूरी करती हैं। भक्तों के दर्शन करने के लिए चार बजे भोर से ही माता का पट खोल दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें