कापियां बुकनिहा ग्रांट के प्राथमिक विद्यालय में भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम को संबोधित करते व
बर्डपुर। नौगढ़ विकास क्षेत्र के ग्राम पंचायत कापियां बुकनिहा ग्रांट के प्राथमिक विद्यालय में सोमवार को विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में तमाम विभागों के जिम्मेदार के अनुपस्थिति पर शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा ने सीडीओ को फोन करके नाराजगी जाहिर की।
विधायक ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही ग्रामीणों की भीड़ देख व किसी भी स्टाल का नहीे होना पर नाराजगी व्यक्त किया। सीडीओ को फोन करके कहा कि यह किस तरह का विकसित संकल्प यात्रा हैं, जिसमे स्वास्थ्य व पंचायत विभाग को छोड़कर किसी भी विभाग का कोई पता नहीं हैं। नोडल अधिकारी एडीओ पंचायत आशुतोष मिश्रा ने कहा कि सरकार सभी प्रकार की योजनाओं का संचालन कर रही हैं।इस दौरान जिला पंचायत सदस्य राम नवल, प्रधान राम नरेश यादव,रमेश मणि त्रिपाठी, सचिव अभिनव ओझा, रजनीश त्रिपाठी, ललिता देवी, हरीश वर्मा, अशोक चौरसिया, प्रमाकर शुक्ला, सूर्य प्रकाश, पंकज कुमार, नुरूलहूदा, सिद्दीक खान, प्रीति शर्मा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।