68 किमी सीमावर्ती क्षेत्र के 400 से अधिक सुरक्षा समिति कर रही सुरक्षा के लिए काम
25 में को होने वाले चुनाव को लेकर सुरक्षा समिति निभा रही अहम जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने में सीमावर्ती क्षेत्र पर विशेष नजर रहेगी। सुरक्षा को और तगड़ा बनाने में बाॅर्डर की ग्राम सुरक्षा समिति अहम भूमिका में रहेगी। वह चुनाव से पहले और मतदान के दिन अप्रक्ष्य रूप से सेना की तरह से डटी रहेगी। सीमा और गांव में जुड़ी हर गतिविधियों को पुलिस से साझा करेगी। संदिग्धों के बारे में जानकारी देगी। जानकारी मिलते ही पुलिस अलर्ट होगी और मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। वहीं, सीमा पर एसएसबी और पुलिस की ओर से कड़ी निगरानी की जा रही है।
जनपद की 68 किलोमीटर सीमा नेपाल से लगती है। बाॅर्डर पर सुरक्षा एजेंसी के जवान तैनात हैं। इसके साथ ही लोकल थाने की पुलिस भी नियमित सीमावर्ती गांवों में नजर रखती है। कोई पर्व और चुनाव में सीमा पर संवेदनशीलता बढ़ जाती है। मौजूदा समय में लोकसभा चुनाव हो रहा है। 25 मई को जनपद में मतदान होना है। ऐसे में मतदान सकुशल संपन्न कराने के लिए बाॅर्डर पर सख्ती बढ़ गई है।
पुलिस और सुरक्षा एजेंसी को मजबूती प्रदान करने के लिए बॉर्डर एरिया में बनी 443 सुरक्षा समितियों के लोग एक्टिव हैं। वह बाॅर्डर पर होने वाले हर मूमेंट पर नजर रख रहे हैं। जैसे सुरक्षा एजेंसी काम कर रही है,उसी प्रकार अप्रत्यक्ष रूप से यह समिति संदिग्धों पर नजर रखने के साथ उनके बारे में जानकारी देने का कार्य कर रही है। यह मतदान संपन्न होने तक चुनाव से जुड़ी हर गतिविधि की जानकारी पुलिस को देंगे। मतदान के दिन जहां बाॅर्डर पर एसएसबी मोर्चा संभालगेगी। वहीं, गांव में चुनाव के दिन होने वाली हर छोड़ी बड़ी सूचनाओं को साझा करेंगे। लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करेंगे। जबकि मतदान केंद्र पर सुरक्षाकर्मी अपनी कमान संभालेंगे।
सुरक्षा समिति में यह लोग हैं शामिल
ग्राम सुरक्षा समिति में पूर्व सैनिक, पुलिसकर्मी, शिक्षक और सरकारी विभाग में अन्य जगहों में तैनात लोग हैं। उनके पास संबंधित थाने के थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी के साथ ही आला अधिकारियों का नंबर है। अलग-अलग ग्रुप बना हुआ है। फोन करने में अगर नहीं लगता है तो ग्रुप में शेयर करके अपनी बात पहुंचा सकेंगे।
इनकी सक्रियता से पकड़ी गई थी ताइवान की महिला
बार्डर पर काम करने वाली सुरक्षा समिति की सक्रियता से कुछ दिन पहले ताइवान की महिला पकड़ी थी। हालांकि पूछताछ के बाद वीजा आदि वैध पाए जाने के बाद छोड़ दिया गया है।
बाॅर्डर पर बैरियर और सीसी कैमरे से निगरानी
जिले की 68 किलोमीटर सीमा पर सुरक्षा के लिए लोकसभा चुनाव के मद्देनजर 12 चेक पोस्ट और 22 सीसी कैमरे लगाए गए हैं। जिसके जरिए 24 घंटे बाॅर्डर की निगरानी की जा रही है। सीमा पार से आने-वाले हर व्यक्ति की चेकिंग की जा रही है।
लोकसभा चुनाव को देखते हुए नेपाल सीमा पर विशेष निगरानी की जा रही है। चेकपोस्ट पर सुरक्षाकर्मी जांच कर रहे हैं। ग्राम सुरक्षा समिति के लोगों से भी चुनाव में सहयोग करने के लिए कहा गया है,जो सूचनाओं का आदान प्रदान कर रहे हैं।
-प्राची सिंह, पुलिस अधीक्षक