ढेबरुआ। बढ़नी सीमा चौकी के एसएसबी के जवानों ने मंगलवार शाम करीब 5 बजे हरे आम के पेड़ की 31 बोटा लकड़ी पकड़ी है। बढ़नी पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पर पकड़ी गई लकड़ी को वन विभाग को सुपुर्द कर दिया गया। सहायक कमांडेंट उमेश जाधव ने बताया कि मंगलवार शाम को बलरामपुर जाने वाले तिराहे के पास जवान गश्त कर रहे थे। इस दौरान ढेबरुआ की तरफ एक ट्रैक्टर-ट्रॉली लकड़ी के बोटे लाद कर जाता हुआ दिखाई दिया। जवानों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोककर पूछताछ किया तो मानपुर निवासी चालक कोई वैध कागजात नहीं दिखा सका। इसके बाद ट्रैक्टर-ट्रॉली लदे 31 बोटा लड़की को वन विभाग को सौंप दिया गया। संवाद