सिद्धार्थगन। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी खुनुवां के जवानों ने शुक्रवार देर रात नोमेंस लैंड के नजदीक एक मकान में छापा मारा। इस दौरान अवैध रूप से नेपाल ले जाने की फिराक में रखे किराना सामान को बरामद किया। इसमें 10 बोरी चीनी, पांच बोरी लाल मिर्च, 10 बोरी मटर दाल, एक बोरी मसूर दाल व 72 लीटर रिफाइन खाद्य तेल बरामद किया। सामान के साथ पकड़े गए दो तस्करों ने पूछताछ में अपना नाम चन्द्रभान कसौधन व दूसरे ने अपना नाम कर्ण गुप्ता निवासी यशोधरा गांव पालिका के गांव मर्यादपुर थाना तौलिहवा जिला कपिलवस्तु नेपाल बताया। पूछताछ के बाद सामान सहित खुनुवां कस्टम को सुपुर्द कर दिया गया। संवाद