लोटन। भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए एसएसबी और पुलिस ने बैठक कर तस्करी आदि पर अंकुश लगाने की रणनीति बनाई। एसएसबी के डिप्टी कमांडेंट पंचानंद महाजन की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में असिस्टेंट कमांडेंट समरजीत, लोटन थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा और हरवंशपुर चौकी प्रभारी राहुल गुप्ता मौजूद रहे। तय हुआ कि तस्करी, मानव तस्करी और घुसपैठ रोकने के लिए दोनों एजेंसियों के बीच सूचनाओं का तुरंत आदान-प्रदान होगा। व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर रियल टाइम इनपुट साझा किए जाएंगे। मादक पदार्थ, हथियार और जाली नोट की तस्करी रोकने के लिए समय-समय पर सर्च ऑपरेशन चलाए जाएंगे।