चेक पोस्ट अलीगढ़वा के समीप नो मेन्स लैंड पर स्वच्छता अभियान चलाए एसएसबी के जवान
सिद्धार्थनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत सशस्त्र सीमा बल के 43वीं वाहिनी के सीमा चौकी अलीगढ़वा एवं एपीएफ नेपाल के चाकर चौड़ा कैंप के जवानों द्वारा संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया गया।
इस दौरान प्रभारी कमांडेंट शक्ति सिंह, एसएसबी के निरीक्षक केपीएम वेंगिनाथन, सहायक उप निरीक्षक राकेश कुमार, मुख्य आरक्षी रतन सिंह, विपिन कुमार, आरक्षी (महिला) अनुषा कुमारी, शिवानी एवं 28वीं बटालियन एपीएफ नेपाल के कार्मिक तथा स्थानीय व्यापारी और ग्रामीण शामिल रहे। संवाद