फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सपाइयों ने किया भाजपा को हराने पर मंथन

Mon, 26 Jun 2023 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शोहरतगढ़ के सपा कार्यालय पर सेक्टर व बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते लोकसभा प्रभारी ओमक
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ सपा कार्यालय में सोमवार को लोकसभा चुनाव की तैयारी में बैठक में लोकसभा प्रभारी ओमकार पटेल ने कहा कि पार्टी का एक एक कार्यकर्ता समर्पित है। आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराने के लिए सेक्टर व बूथ प्रभारी और कार्यकर्ता जुट जाएं। सभी एक-एक बूथ को मजबूती दें। क्योंकि इस तानाशाही भाजपा सरकार को आने वाले 2024 के लोकसभा चुनाव में उखाड़ कर फेंक दिया जाए। पूर्व राज्य सभा सांसद आलोक तिवारी ने कहा कि भाजपा केवल सबका साथ सबका विकास की बात करती है। मगर सबसे ज्यादा विकास इनके चहेते उधोगपति का विकास हो रहा है। इस मौके पर हरिनरायन यादव, वीरेंद्र तिवारी, रामू यादव,विष्णु उमर, वकार खान, बलराम चौरसिया, वकील खान,पिंटू पटेल, अरुण चौधरी, धीरेंद्र चौधरी,गुड्डू सिंह, मदन मोहन सिंह मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें