फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: स्पोर्ट्स स्टेडियम ने जीवीसीए को 33 रनों से हराया

Tue, 14 Nov 2023 11:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंगलवार को आयोजित क्रिकेट मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम ने जीबीसीए को 33 रनों हरा दिया। शैलेंद्र गौतम ने मैच में 62 रन बनाकर दो विकेट लेने के कारण मैन ऑफ द मैच चुने गए।
विज्ञापन

टॉस जीतकर जीबीसीए शोहरतगढ़ ने पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। पहले बल्ले बाजी करते हुए स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में से 33 ओवर में सभी विकेट गंवाकर 188 रन बनाए, जिसमें शैलेंद्र गौतम ने 62 रन, शमसुज्जमा ने 33 रन व वसीर अहमद ने 23 रनों की पारी खेली। बॉलिंग करते हुए जीबीसीए के तरफ से यश मिश्रा, जतिन वर्मा व आर्दश पांडेय ने दो-दो विकेट लिये। जबकि अजय चौरसिया, विजय व प्रेम ने एक-एक विकेट लिए।
जवाब में उतरी जीबीसीए की टीम ने 29 ओवर में 155 रन बनाकर ऑलआउट हो गई, जिसमें शफीकुर्रहमान ने 57 रन, देवराज ने 32 रन व सत्यम मोदनवाल ने 24 रनों का योगदान दिया। स्पोर्ट्स स्टेडियम के तरफ से बाॅलिंग करते हुए शैलेंद्र गौतम, वसीर अहमद व शमसुज्जमा ने दो-दो विकेट चटकाये। जबकि मुकुल व आरिफ ने एक-एक विकेट लिए। मैच में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शैलेंद्र गौतम को मैन ऑफ द मैच दिया गया। इस दौरान विपिन मणि त्रिपाठी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, विवेक मणि त्रिपाठी, मनीष यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें