धेंसा क्षेत्र के गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में आयोजित खेल प्रतियोगिता को संबोधित करते एसडीएम एसड
धेंसा। क्षेत्र के गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल परसा भदवरिया में सोमवार को वार्षिक खेल समारोह हुआ। प्रतियोगिता में कबड्डी, खोखो, फुटबाल, रेस, बेडमिंटन, बास्केट बॉल गेम में खिलाड़ियों ने रोमांचक प्रदर्शन किया।
एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र ने कहा कि खेल हमें एकता व अनुशासन का पाठ पढ़ाता है। हमें अपने जीवन में खेल को अपनाना चाहिए। छात्र-छात्राओं को भाईचारा व प्रेम की भावना से खेलना चाहिए। कबड्डी में नीले सदन, वालीबाल में लाल सदन, फुटबाॅल जूनियर नीले सदन व खोखो में नीले सदन नें बाजी मारी, यश, नैशाद, स्वस्तिका, जैद, आयाज, ओम, राहुल एवं अनेक विद्यार्थियों नें उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य अजय कुमार भारद्वाज, प्रशासक डॉ. अमित राय, उपप्रधानाचार्य सुनील पांडेय, गेम टीचर विवेक मणि त्रिपाठी, जीतेंद्र कुमार, देवेंद्र भाटिया आदि मौजूद रहे।