लोटन बाजार ब्लॉक के परिसर में निरीक्षण करते सीडीओ जयेंद्र कुमार। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
अमृत सरोवर के निर्माण में लाएं तेजी : सीडीओ
सिद्धार्थनगर। लोटन ब्लॉक के अमहट ग्राम में अमृत सरोवर के कार्य धीमा होने पर सीडीओ ने नाराजगी जताई। सीडीओ जयेंद्र कुमार ने तेजी से कार्य कराने के निर्देश दिए। उन्होंने लोटन ब्लॉक कार्यालय का भी निरीक्षण कर अभिलेखों के रख-रखाव और सफाई रखने की हिदायत दी।
सीडीओ जयेंद्र कुमार ने लोटन ब्लॉक के अमहट में निर्माणाधीन अमृत सरोवर का निरीक्षण किया। मौके पर मिट्टी खुदाई कार्य पूर्ण पाया गया, जबकि इनलेट व आउटलेट का कार्य और रिटर्निंगवाल का कार्य अपूर्ण है। पौधरोपण कराया गया है, फेंसिंग एवं इंटरलाकिंग कार्य नहीं कराया गया। अमृत सरोवर के कार्य की धीमी गति और मंगलवार को कार्य बंद पाए जाने पर बीडीओ ने बताया कि बरसात के मौसम के कारण कुछ दिनों से कार्य बंद है।
इससे पूर्व सीडीओ ने लोटन ब्लॉक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। खंड विकास अधिकारी लालजी शुक्ल एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित पाये गये। बीडीओ ने बताया कि भवन मरम्मत, मीटिंग हॉल एवं खंड विकास अधिकारी कक्ष का नवनिर्माण कार्य कराया जा रहा है। परिसर में साफ-सफाई कराने तथा तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। कार्यालय में पत्रावली, अभिलेखों के रख-रखाव एवं सर्विस बुक एवं अन्य पंजिका का अवलोकन किया गया। मनरेगा सेल में ग्राम पंचायत लोटन में तालाब अमृत सरोवर कार्य की पत्रावली का अवलोकन किया गया।