बांसी। श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का उत्सव नगर सहित पूरे तहसील क्षेत्र में बड़े ही उल्लास के साथ मनाया गया। कस्बे में स्थित आबकारी विभाग गोदाम परिसर में एसडीएम कुणाल ने प्रभु श्रीराम के चित्र पर माल्यार्पण व आरती कर सुंदरकांड का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर आबकारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय, मौनी शुक्ला, रितिक वमाज़् आदि मौजूद थे। तहसील प्रशासन व नगरपालिका ने तमाम स्थान पर एलसीडी के माध्यम से लोगों को सीधे श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का मंदिर, पंशिखा मंदिर, बऊरहवा बाबा मंदिर मां दुर्गा मंदिर अकबरनगर में धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन कर प्रसाद वितरण किया गया। संवाद