फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: अयोध्या के लिए चलेगी स्पेशल बस, एक दिन में कर सकेंगे राम लला के दर्शन

Fri, 19 Jan 2024 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। अयोध्या में श्रीराम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन करवाने के लिए परिवहन निगम स्पेशल बसों का संचालन करेगा। जिससे जिले के श्रद्धालु एक दिन में ही दर्शन करके अपने घर वापस आ सकेंगे।
विज्ञापन

सोमवार को रामलला का प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद रामलला के दर्शन करने के लिए जिले से श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ जाएगी। ऐसे में श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए डिपो ने रामलला का दर्शन कराने के लिए स्पेशल बस का संचालन शुरू करेगी, जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी। जिले में लगभग पांच लाख श्रद्धालुओं को निमंत्रण पत्र बांटे गए हैं। लेकिन जिले से अयोध्या के लिए ट्रेन की सुविधा नहीं होने से श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इससे निजात के लिए डिपो की ओर से 10 स्पेशल बस का संचालन किया जाएगा।
प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या रामलला के दर्शन करने को जाने के लिए श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ जाएगी, जिसे देखते हुए यात्रियों के अनुसार स्पेशल बसों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-राजाराम सिंह, प्रभारी एआरएम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें