जिला पंचायत की 28 में 14 सीटों पर सपा का कब्जा
भाजपा की झोली में केवल छ सीटें, छह निर्दलीय भी विजयी
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मतगणना के दूसरे दिन सोमवार रात नौ बजे तक जिला प्रशासन ने जिला पंचायत के 45 वार्ड में से 28 विजेता प्रत्याशियों को प्रमाणपत्र दिया। जिला पंचायत की 28 सीटों में 14 सीटें सपा की झोली में गईं हैं। जबकि भाजपा को छह, अपना दल एस को एक, बसपा को एक सीट पर जीत मिली है। छह निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। देर रात तक प्रमाणपत्र वितरण का कार्य जारी था।
जिला पंचायत के निर्वाचित उम्मीदवार
वार्ड चार सुखराज यादव, निर्दल
वार्ड पांच पूनम, अपना दल एस
वार्ड छह मुरलीधर उपाध्याय, सपा
वार्ड 14 सुजाता सिंह, भाजपा
वार्ड 15 क्षमा तिवारी, भाजपा
वार्ड 16 सुषमा चेतन, सपा
वार्ड 17 पूजा यादव ,सपा
वार्ड 18 अमलावती पांडेय, भाजपा
वार्ड 19 नंदिनी, भाजपा
वार्ड 20 ताहिरा खातून, सपा
वार्ड 21 पूजा यादव, सपा
वार्ड 26 निर्मला यादव, सपा
वार्ड 27 अमित कुमार, सपा
वार्ड 28 सुनरा, निर्दल
वार्ड 29 मीना देवी , भाजपा
वार्ड 30 अनिल कुमार , सपा
वार्ड 31 दिलीप कुमार, सपा
वार्ड 32 शीतल सिंह , भाजपा निर्विरोध
वार्ड 33 अंकिता दुबे, सपा
वार्ड 34 निर्मला, निर्दल
वार्ड 35 अनीता द्विवेदी, सपा
वार्ड 36 बच्ची देवी, सपा
वार्ड 38 लवकुश चौहान , निर्दल
वार्ड 39 चिंता चौहान, निर्दल
वार्ड 40 इंद्रमणि, सपा
वार्ड 41 नवल किशोर, निर्दल
वार्ड 42 रिंधु , सपा
वार्ड 43 सुमित्रा देवी, बसपा