सिद्धार्थनगर। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने डॉ. भीमराव आंबेडकर पर केन्द्रीय गृहमंत्री के बयान के विरोध में प्रदर्शन कर नारेबाजी की। कार्यकर्ता पार्टी कार्यालय से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे। साथ ही राष्ट्रपति को संबोधित मांग ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय गृहमंत्री के इस्तीफे की मांग की। जिलाध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि संसद में गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय संविधान के निर्माता दलितों, पिछड़ों और वंचितों के भगवान भारत रत्न बाबा साहब डाॅ. भीमराव आंबेडकर पर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है। जिससे दलित, पिछड़ों एवं वंचित समाज की भावनाओं को गहरा आघात पहुंचा है। इस दौरान विधायक सैयदा खातून, अनिरुद्ध यादव, उग्रसेन सिंह, इद्रीश पटवारी, जमील सिद्दीकी, प्रदीप पथरकट्ट आदि मौजूद रहे। संवादू