फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: एसपी ने अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ किया मार्च

Sat, 06 May 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
शहर के उसका मार्ग पर चुनाव को लेकर पैदल मार्च करते एसपी अमित कुमार आनंद, और पुलिस व एसएसबी के ज
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए एसपी ने शनिवार को नगर में मार्च करके सुरक्षा का जायजा लिया और लोगों को इसके प्रति निश्चिंत कराया। इसी प्रकार सीओ सदर ने उसका कस्बे में मार्च किया। उनके साथ अर्धसैनिक बल के जवान भी कदम से कदम मिलाकर चलते हुए दिखे।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार आनंद ने निकाय चुनाव को देखते हुए अर्धसैनिक बल के जवानों के साथ हाईडिल तिराहे से मार्च शुरू किया। यहां से रेलवे क्रासिंग, सिद्धार्थ तिराहा होते हुए बांसी स्टैंड तक गए। इस दौरान लोगों से अपील करते रहे कि मतदान भयमुक्त होकर करें। अगर कहीं कोई परेशानी हो या फिर डराता धमकाता है तो इसकी सूचना तत्काल दें। इस पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी। उनके साथ एएसपी सिद्धार्थ, शहर कोतवाल सतीश कुमार सिंह आदि मौजूद रहे। उसका प्रतिनिधि के अनुसार नगर निकाय चुनाव को सकुशल व शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शनिवार को उसका कस्बा में सीओ सदर अखिलेश वर्मा की अगुवाई में पैरामिलिट्री फोर्स और थाना प्रभारी दिनेश कुमार सरोज की ओर पुलिस बल के साथ पैदल मार्च निकाला गया। पुलिस ने मार्च दौरान लोगों को सुरक्षा का भरोसा दिलाया और संदिग्ध व्यक्तियों की गहन जांच पड़ताल भी किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह से सक्रिय है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें