-पुलिस व तहसील प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी
-एसडीएम इटवा को दस सूत्री ज्ञापन सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। सपाइयों ने जिलाध्यक्ष लालजी यादव की अगुवाई में सपा कार्यालय से पैदल मार्च करते हुए तहसील परिसर में पहुंचे। वहां एसडीएम इटवा कर्मेंद्र को दस सूत्री ज्ञापन सौंपा। सपाइयों ने पुलिस व तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने की मांग की।
उन्होंने कहा कि अघोषित विद्युत कटौती, मनमानी विद्युत बिल पर अंकुश लगाने, छुट्टा पशुओं से निजात दिलाने, गलियों की शीघ्र मरम्मत कराने, ग्राम मेह दानी में एक व्यक्ति की आराजी पर किये भाजपा कार्यकर्ता के अवैध कब्जे को शीघ्र हटाने सहित दस सूत्री ज्ञापन सौंपकर निदान की मांग की।
इस दौरान सपा के प्रदेश सचिव अजय चौधरी, बेचई यादव, शोभित पांडेय, विजय कुमार आदि मौजूद रहे।