लोटन क्षेत्र हरीगांव आयोजित श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते पूर्व सांसद आलोक तिवारी।
सिद्धार्थनगर। लोटन ब्लॉक क्षेत्र हरीगांव निवासी समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जिला पंचायत सदस्य रहे हरिराम यादव की पुण्यतिथि पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा आयोजन किया गया। मुख्यअतिथि राज्य सभा सदस्य आलोक तिवारी ने कहा की हरिराम यादव का पार्टी के प्रति कार्य सराहनीय रहा।
पार्टी को बहुत क्षति हुई है। कार्यक्रम लोटन ब्लॉक के युवा प्रमुख आशीष सिंह, जिलाध्यक्ष लाल, तेज प्रताप सिंह ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर चंद्रमणि चौरसिया, मनीष कुमार यादव, मानश यादव, मोहम्मद अय्यूब खान, मुमताज अहमद, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, राम सेवक लोधी, राजू चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद