फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सपा की साइकिल यात्रा का किया गया स्वागत

Sat, 07 Oct 2023 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। देश बचाओ, देश बनाओ साइकिल यात्रा के तहत सपा की साइकिल यात्रा शनिवार शाम को जिले की सीमा में उसका बाजार पहुंची। सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिषेक यादव के नेतृत्व में निकली साइकिल यात्रा का कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व सांसद आलोक तिवारी ने कहा कि यह साइकिल यात्रा भाजपा सरकार के ताबूत में अंतिम कील साबित होगी। सपा जिलाध्यक्ष लाल जी यादव ने हरी झंडी दिखाकर साइकिल यात्रा को रवाना किया। इस दौरान पूर्व विधायक विजय पासवान, प्रदेश सचिव अजय चौधरी, पूर्व राज्य महिला आयोग सदस्य इंद्रासना त्रिपाठी, जोखन चौधरी, अफसर रिजवी, खुर्शीद अहमद खान, अब्दुल कलाम सिद्दीकी, अयोध्या साहू, खरकुल्ला खान, जुनैद, सत्यानंद सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें