सिद्धार्थनगर। मऊ जनपद के घोसी विधानसभा में हुए उपचुनाव में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह की रिकॉर्ड मतों से हुई जीत की खुशी में शोहरतगढ़ सपा कार्यालय पर सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कार्यकर्ताओं के बीच जीत का जश्न मनाया। जिसमें सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी। सपा नेता उग्रसेन सिंह ने कहा कि घोसी में सपा की जीत जो हुई है। यह लोकतंत्र की जीत हुई है। भाजपा की उल्टी गिनती घोसी से शुरू हो गई है। जनता भी अब मन में ठान लिया है। कि इस जुमले बाज भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकना है। जिसका उदाहरण जनता ने भाजपा को उपचुनाव में दे दिया है। इस दौरान वीरेंद्र तिवारी, हरिनरायन यादव, राम सजीवन पांडेय, रामू यादव, गुड्डू सिंह, डब्लू सिंह, विष्णु उमर, वकार खान, सुनील यादव, मुस्तकीम, रमेश यादव, मुकेश पांडेय और सत्यानंद सिंह आदि मौजूद थे। संवाद