बढ़नी। पिता पर राॅड से हमला करने के आरोपी को ढेबरुआ पुलिस ने बुधवार को दबोच लिया। आरोपी की मां की तहरीर पर पुलिस ने मारपीट सहित अन्य धारा में केस दर्ज किया था। थाने पर लाकर पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसओ ढेबरुआ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि नगर पंचायत बढ़नी के वार्ड नंबर आठ आजाद नगर मोहल्ला निवासी अशफाक ने अपने पिता अब्दुल रसीद (65) पर लोहे के रॉड से हमला कर दिया था। इस हमले में उसका पैर टूट गया था। संवाद