फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सेवा, सुरक्षा और बंधुत्व के उद्देश्य से कार्य कर रहे जवान

Fri, 10 Mar 2023 11:07 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
एसएसबी कैंप कटया में छात्र के बस को रवाना करते एसएसबी के अधिकारी।
विज्ञापन
एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा मुख्यालय कटया में नागरिक कल्याण के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

फोटो- है
सात दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना हुई 20 युवाओं की टोली
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा मुख्यालय कटया में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें सीमावर्ती क्षेत्र के गांवों के 20 छात्रों की टोली को सात दिवसीय शैक्षिक भ्रमण के लिए रवाना किया गया। इसके साथ ही सीमावर्ती सात गांवों के ग्राम प्रधान को हैंडपंप दिया गया। यह हैंडपंप उन स्थानों पर लगाए जाएंगे, जहां पर लोगों को पानी पीने की व्यवस्था नहीं है। इस दौरान उन्हें साथ चलने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि एसएसबी गोरखपुर क्षेत्र के मुख्यालय के उप महानिरीक्षक ने छात्रों से कहा कि आपको शैक्षिक भ्रमण पर भेजा जा रहा है तो वहां से कुछ सीखकर आना और विद्यालय के बच्चों को जानकारी देना। ग्राम प्रधानों से कहा कि सीमा की सुरक्षा में जवानों के साथ ही आम नागरिकों का सहयोग जरूरी है। जिलाधिकारी संजीव रंजन ने एसएसबी के कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जवान सीमा की रखवाली करने के साथ ही सामाजिक कार्य कर रहे हैं, उनके उत्थान के लिए कार्य किया जा रहा है। इसमें आम नागरिकों को दायित्व है कि वह जवानों का सहयोग करें। जिससे कोई देश के अहित के बारे में सोच भी न सके। सीडीओ जैनेंद्र कुमार ने भी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और सीमावर्ती गांव के प्रधानों को सहयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यवाहक कमांडेंट रामकृष्ण डोगरा ने बताया कि बल सीमाओं की रक्षा करने के साथ साथ नागरिकों के सम्मान व सभी के स्वास्थ्य परक, युवाओं के लिए खेलकूद और प्रशिक्षण आदि क्रिया कलापों को करती आ रही है, जिससे कि हमारे देश के नागरिकों को केंद्र सरकार की अनेकानेक योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे। उन्होंने कहा कि शैक्षिक भ्रमण पर जाने वाले छात्रों का दल आगरा फोर्ट, ताज महल, राजघाट, जामा मस्जिद, लाल किला, अक्षरधाम मंदिर, इंडिया गेट, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, नेशनल म्यूजियम, प्रधानमंत्री संग्रहालय, लोटस मंदिर, कुतुब मीनार, और नेशनल पुलिस मेमोरियल का भ्रमण करेगा। जिससे सीमावर्ती के छात्रों को भारत के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक संस्थानों से रूबरू होने का अवसर प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती क्षेत्र के सात गांवों में शुद्ध पेयजल के हैंडपंप दिया गया है। ग्राम प्रधान इसे अपनी देखरेख में लगवाएं। इस दौरान उप कमांडेंट यशवंत कुमार, प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष डॉ. पवन मिश्र, ग्राम प्रधान दिलीप कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें