फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: तीन देशों के सैनिक करेंगे बाइक रैली

Tue, 23 Apr 2024 03:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कपिलवस्तु। तीन देशों की संयुक्त परियोजना के रूप में बुद्ध जयंती के दिन से आंशिक बाइक अभियान चलाया जाएगा। इसमें भारत, नेपाल व श्रीलंका देश के सैनिक भाग लेंगे।
विज्ञापन

बाइक का संचालन नेपाल के लुंबिनी से शुरू होगा और अधिकांश धार्मिक स्थानों गोरखपुर, कुशी नगर, सारनाथ, वैशाली, नालंदा, बौध गया, राजगिरि, कलकत्ता, काराकोरम, बालाशोर, रत्नागिरि, ओडिशा, उदयगिरि, विशाखापटनम, मछली पट्टनम और चेन्नई तक पहुंचेगी। जबकि श्रीलंका से जाफना, मिहिंताले, अनुराधापुरा, मटाले, कैंडी महियांगाना, एला, कटारगामा, मतारा, गाले, केलानिया और कोलंबो में कार्यक्रम समाप्त होगी।
इस हार्ट फूलनेस राइड में तीनों सेनाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले 15 राइडर्स भाग लेंगे। जबकि 100 युवा पुरुष और महिलाएं श्रीलंका दौरे में भाग लेंगी। यह कार्यक्रम 22 मई से 15 जून 2024 तक आयोजित किया जाएगा। श्रीलंकाई सेना, भारतीय सेना और नेपाल के सशस्त्र पुलिस अधिकारियों का प्रतिनिधित्व करने वाले राइडर्स त्रिपक्षीय बाइक अभियान में बुद्ध सर्किट पर शांति की कामना करते हुए एक मैत्रीपूर्ण यात्रा करेंगे।
विज्ञापन

नेपाल के युवा और खेल मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय और लुंबिनी विकास कोष की संयुक्त पहल में प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल प्रचंड बुद्ध जयंती के दिन बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी से बाइक रैली को विदाई देंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें