फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: जवानों ने योग करके स्वस्थ रहने का दिया संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में 43 वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की सीमा चौकी अलीगढ़वा और धनौरा में योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। योग के महत्व को देखते हुए संयुक्त राष्ट्र संघ ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की घोषणा की। एसएसबी के जवानों ने बताया कि योग हम सभी के लिए अति महत्वपूर्ण एवं आवश्यक क्रिया है। योगाभ्यास से हम अपने शरीर को स्वस्थ रखते हुए अपनी जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं। योग वह क्रिया है, जिसके अंतर्गत शरीर के विभिन्न भागों को एक साथ लाकर शरीर, मस्तिष्क और आत्मा को संतुलित करने का कार्य किया जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें