त्रिलोकपुर थाना परिसर में फरियादियों का खड़े होकर हाथ जोड़कर अभिवादन करती महिला सिपाही। संवाद
सिद्धार्थनगर। मिश्रौलिया थाने में मंगलवार को महिला सिपाही फरियादी महिला के सामने हाथ जोड़ते हुए बोली- बताइए कैसे आना हुआ, ऐसा देखकर फरियादी महिला के चेहरे पर चमक जगी कि शायद उसका काम हो जाएगा। उसने भी हाथ जोड़कर अपनी बात कही। थाने में ऐसा दृश्य नजर आया एडीजी अखिल कुमार के निर्देश पर। एडीजी ने निर्देश दिया है कि फरियादियों को स्वागत किया जाएगा। मिश्रौलिया थाने में महिला आरक्षी मनीषा कुमारी ने इसी प्रकार सभी फरियादियों का अभिवादन किया। जिसकी चर्चा क्षेत्र में तेजी से फैलने लगी और लोग पुलिस की चर्चा कर रहे हैं। संवाद