पुल पर मिट्टी भरकर छोड़ देने से आवागमन में हो रही परेशानी। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पुल पर मिट्टी की बोरियों से आवागमन में दिक्कत
तुलसियापुर। कटान स्थल के पास पुल पर ही बचाव कार्य के लिए बोरियों में मिट्टी भरकर छोड़ देने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। लोग गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं। लोगों ने जिलाधिकारी से पुल पर रखे बोरों को हटवाने की मांग की है।
बढनी ब्लॉक के खैरी शीतल प्रसाद ग्रामपंचायत के टीकर करौता टोलों के बीच बह रही घोरही नदी पर बने पुल के पास ही घोराही नदी कटान कर रही थी। कटान की जद में भुतहवा-पन्नापुर मार्ग भी आ गया था और नदी ने पुल के पूर्वी छोर पर सड़क को आधे से अधिक काट दिया था। क्षेत्रीय विधायक विनय वर्मा की पहल पर डीएम संजीव रंजन के कटान स्थल का निरीक्षण किया। उनके निर्देश पर पीडब्ल्यूडी व सिंचाई विभाग ने बचाव कार्य शुरू किया। कार्य अभी पूरा भी नहीं हुआ तब तक बारिश होने लगी। पुल पर बोरियों में मिट्टी भरकर छोड़ देने से आवागमन में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण विजय सिंह, राम उजागिर, कोदई साहनी, रामसिंह, विजय साहनी, राम हरीश, राकेश यादव, अशोक पासवान ने जिलाधिकारी से पुल पर रखे बोरों को हटवाने की मांग की है। पीडब्ल्यूडी के जेई संतोष मणि त्रिपाठी ने कहा कि बोरियों को हटवा दिया जाएगा।