किशोर को सांप ने डंसा, मौत
बांसी। कोतवाली क्षेत्र कोल्हुई गांव में एक 13 वर्षीय किशोर को सांप ने डस लिया और उसकी मौत हो गई। मौत के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्र के कोल्हुई गांव निवासी मैनुद्दीन का पुत्र सद्दाम (13) मंगलवार रात घर के बाहर बैठा हुआ था। इतने में उसने देखा कि आम के पेड़ से एक आम नीचे गिरा है। पेड़ के नीचे ही फसल का अवशेष रखा हुआ था, उसी की बीच में आम चला गया। जैसे ही सद्दाम ने आम निकालने के लिए हाथ अंदर डाला उसे सांप ने डस लिया। चिल्लाता हुआ घर के अंदर गया और घरवालों को बताया। परिवार के लोगों ने उसे सीएचसी तिलौली पहुंचाया, जहां चिकित्सक उसे बचा नहीं सके। इस घटना से सद्दाम के घर में मातम छाया हुआ है परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है ।