फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: घास काटने गए व्यक्ति को सांप ने काटा, मौत

Sat, 08 Jul 2023 10:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
ढ़ेबरुआ क्षेत्र के मानपुर में सांप के काटने से व्यक्ति की मौत के बाद परिजनाें को सांतवना देने प
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मानपुर में शनिवार को एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक गन्ने के खेत में घास काटने गया था और सांप ने उनके हाथ में काट लिया। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। क्षेत्र के मानपुर में अग्गर (58) शनिवार की सुबह गन्ने के खेत में घास काटने गए थे। लगभग आठ बजे सांप ने उनके हाथ में काट लिया। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की केवल एक विवाहिता पुत्री है। विधायक विनय वर्मा भी मृतक के घर पहुंचे। परिजनों से मिलकर उनसे शोक संवेदना व्यक्त किया और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें