ढ़ेबरुआ क्षेत्र के मानपुर में सांप के काटने से व्यक्ति की मौत के बाद परिजनाें को सांतवना देने प
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के मानपुर में शनिवार को एक व्यक्ति की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक गन्ने के खेत में घास काटने गया था और सांप ने उनके हाथ में काट लिया। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। क्षेत्र के मानपुर में अग्गर (58) शनिवार की सुबह गन्ने के खेत में घास काटने गए थे। लगभग आठ बजे सांप ने उनके हाथ में काट लिया। इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। मृतक की केवल एक विवाहिता पुत्री है। विधायक विनय वर्मा भी मृतक के घर पहुंचे। परिजनों से मिलकर उनसे शोक संवेदना व्यक्त किया और हर संभव मदद का आश्वासन भी दिया। संवाद