फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहयोग से रोके सीमा पर होने वाली तस्करी : डीएम

Thu, 11 Jan 2024 11:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




नेपाल के रुपनेदही में आयोजित हुई इंडो-नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक

सिद्धार्थनगर के अलावा महाराजगंज के भी डीएम और एसपी हुए शामिल

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। इंडो-नेपाल बॉर्डर डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेशन कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार को नेपाल के रूपदेही जिले में हुई। इसमें सीमा पर कानून व्यवस्था, सीमाद्योतक चिन्हों व नो मैंस लैंड के सुंदरीकरण, मानव तस्करी, नशीली दवाओं व अन्य वस्तुओं की तस्करी आदि को रोकने, आगामी लोक सभा चुनाव और राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा सहित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की गई।

डीएम पवन अग्रवाल ने नेपाली प्रशासन के साथ सीमापारीय व्यापार को बढ़ाने पर और अवैध व्यापार और तस्करी में संलग्न लोगों पर प्रभावी अंकुश लगाने पर चर्चा की। लोकसभा चुनाव और राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दृष्टिगत सीमा के दोनों ओर अवांछित वस्तुओं व व्यक्तियों को रोकने के लिए प्रभावी रोक लगाने के लिए आवश्यक कदम उठाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने सीमारेखा की संवेदनशीलता को देखते हुए सीमा पर अतिरिक्त सतर्कता का भी अनुरोध किया। नेपाली प्रशासन की ओर से दोनों बिंदुओं पर पूर्ण सहयोग का आश्वासन व्यक्त किया गया।
विज्ञापन

बैठक में दोनों पक्षों ने सीमा पर कानून व्यवस्था बनाए रखने, सीमाद्योतक चिन्हों के सुदृढ़ीकरण, तस्करी पर प्रभावी नियंत्रण के विषय में भी विस्तार से चर्चा की और समुचित कार्रवाई पर सहमति व्यक्त की। आगामी महत्वपूर्ण घटनाक्रमों को देखते हुए जिलाधिकारी महोदय के अनुरोध पर दोनों पक्षों ने परस्पर संवेदनशील और महत्वपूर्ण सूचनाओं को साझा करने पर भी सहमति व्यक्त की।
जिलाधिकारी ने सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक माहौल में बैठक आयोजित करने के लिए नेपाल सरकार और रूपनदेही जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत सरकार और भारतीयों के मन में नेपाल और नेपाली नागरिकों के प्रति अत्यंत सम्मान है। जिला प्रशासन महराजगंज और सिद्धार्थनगर की ओर से हम आश्वस्त करते हैं कि भारत और नेपाल के संबंधों को और बेहतर करने के लिए हमारी ओर से पूरा सहयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

रूपनदेही के मुख्य विकास अधिकारी गणेश आर्याल ने दोनों जिलों के वरिष्ठ अधिकारियों का बैठक में आने के लिए आभार व्यक्त किया। नेपाल और भारत के बेहतर संबंधों के लिए लगातार सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक से पूर्व जिलाधिकारी महराजगंज और जिलाधिकारी को गाॅर्ड ऑफ ऑनर दिया गया और नेपाल सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका स्वागत किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी पवन अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह, जिलाधिकारी महाराजगंज श्री अनुनय झा, पुलिस अधीक्षक महाराजगंज सोमेंद्र मीणा, 66वीं व 22वीं बटालियन के कमांडेंट सहित वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें