फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: सोने की तस्करी में खप रहे हैं बड़े भारतीय नोट

Fri, 13 Oct 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो- बाॅर्डर, पीडीएफ
विज्ञापन

- नेपाल बॉर्डर पर हो रहा है नोट बदलने का खेल, सोने में तस्करी में हो रहा बड़े नोट का इस्तेमाल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल बॉडर पर प्रतिबंधित नोटों की बड़ी खेप पहुंचने से तस्करी की राह आसान हो रही है। बॉर्डर एरिया से नेपाल के अंदर तक सोना की तस्करी में बड़े नोट खपाने की चर्चा है। इसकी वजह यह है कि सोना में अधिक नकदी की आवश्यकता पड़ती है। इसलिए बड़े नोटों के कारण तस्करों का काम आसान हो जाता है।
नेपाल में 100 रुपये से बड़े नोट प्रतिबंधित होने के बाद तस्करों की मुश्किलें बढ़ी हैं। पहले की तरह अब भी वे बड़े नाेटों का इस्तेमाल कर रहे हैं। अंतर सिर्फ इतना है कि वे चोरी-छिपे ही नोट ले जा रहे हैं। एसएसबी और पुलिस की जांच में सिर में टोपी के नीचे, कमर में बने थैले या मटमैले झोले में नकदी ले जाने के मामले पकड़े जा रहे हैं। चोरी से नोट ले जाते देखकर सुरक्षा में लगे जवानों को शक हो जाता है और वे पूछताछ में संदिग्ध होने पर केस कर देते हैं।
विज्ञापन

एक पुलिस कर्मी ने बताया कि नोटों के पकड़े जाने के मामले में कैरियर अपना स्रोत नहीं बता रहे हैं। यही कारण है कि नेटवर्क तोड़ने में परेशानियां सामने आ रही हैं।
खुनुवां बॉर्डर पर 27.50 लाख और 60 हजार रुपये के नोट पकड़े जाने की चर्चा बृहस्पतिवार को हो रही थी। पान के दुकानदार ने एक व्यक्ति को टोकते हुए कहा कि नोटों को बदलने में भी कम मुनाफा नहीं है, वैसे बड़े नोटों को सबसे ज्यादा सोना में खपाया जा रहा है। उसी दुकान पर पान लगवाने के इंतजार में खड़े व्यक्ति ने कहा कि सिद्धार्थनगर के बॉर्डर पर मादक पदार्थ कम मात्रा में पकड़ा जाता है, जबकि सोने की तस्करी में अधिक लोग लगे हुए हैं।

बॉर्डर पर खुली है सोने की दुकानें
भारत-नेपाल सीमा के 68 किमी बॉर्डर क्षेत्र में सोने-चांदी की दुकानों की संख्या अधिक है। सुरक्षा एजेंसियों की इन दुकानों पर पैनी नजर है। एससएबी की टीम ने ककरहवा बॉर्डर पर जुलाई 2023 में चांदी के साथ सोना भी पकड़ा गया था। हालांकि, सोने की मात्रा 78 ग्राम ही था। दो साल पहले ककरहवा बॉर्डर पर ही 2.17 किलो सोना पकड़ा गया था। जबकि पुराने मामलों में बढ़नी बॉर्डर पर पकड़े गए 70 किलो सोना की चर्चा की जो कार की बॉडी में रखकर भेजा जा रहा था।

बड़ा है तस्करी का नेटवर्क
काठमांडू में पकड़े गए 60 किलो सोने की तस्करी के मामले में कोर्ट ने 25 लोगों को जेल भेजने का आदेश दिया है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) की जांच रिपोर्ट सौंपने के बाद सरकारी वकील ने 29 लोगों के खिलाफ सोने की तस्करी और संगठित अपराध के आरोप में मामला दर्ज किया। राजस्व जांच विभाग ने हांगकांग से 60 किलोग्राम सोना बरामद किया था, जब इसे सीमा शुल्क माल में तस्करी कर ले जाया जा रहा था। इस मामले में चाइनीज नेपाली सहित भारतीय लोगों का नेटवर्क भी सामने आया है।


10 माह में 39 किलो सोने की तस्करी
नेपाली मीडिया के अनुसार, पिछले 10 महीनों में ही दोलखा में फलेक सीमा के जरिए 39 किलो सोने की तस्करी की गई है। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीआईबी) और जिला पुलिस कार्यालय दोलखा संयुक्त रूप से बीगु ग्रामीण नगर पालिका -1 से बरामद 11 किलो सोने की जांच कर रहे हैं। जांच में पता चला कि 11 किलो सोने की तस्करी करने वाला ग्रुप पिछले दिसंबर से अब तक 39 किलो सोने की तस्करी कर चुका है। पुलिस इस मामले की जांच संगठित अपराध के तहत कर रही है। पुलिस ने अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


वर्जन..
भारत-नेपाल बॉर्डर पर एसएसबी के जवान पूरी तरह सक्रिय हैं। यही कारण है कि तस्करी के केस पकड़ जा रहे हैं। बॉर्डर पर कैरियर रुपये छिपाकर ले जाते हैं तो प्रथमदृष्टया ही संदेह हो जाता है। ऐसे मामलों में कार्रवाई की जाती है।
-शक्ति सिंह, डिप्टी कमांडेंट एसएसबी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें