लोटन। कोतवाली क्षेत्र के ठोठरी बाॅर्डर से लोटन पुलिस ने शनिवार को गांव बड़हरा के पास चेकिंग के दौरान तीन बोरी गुटखा व एक बोरी जर्दा के साथ एक संदिग्ध को पकड़ा। थानाध्यक्ष हरिओम कुशवाहा के नेतृत्व में चौकी प्रभारी हरिवंशपुर राहुल गुप्ता व टीम ने गुटखा के साथ अनीश जायसवाल निवासी लोटन को गिरफ्तार कर कस्टम कार्यालय ककरहवा के सुपुर्द कर दिया है। संवाद