बढ़नी। एसएसबी और पुलिस ने मंगलवार रात एक शराब तस्कर को पकड़ा। उसके कब्जे से 450 बोतल नेपाली शराब बरामद की। पकड़ी गए शराब के साथ तस्कर को ढेबरुआ पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने आबकारी एक्ट में केस दर्ज करके उसका चालान कर दिया। पुलिस और एसएसबी की टीम को सूचना मिली की एक तस्कर नेपाली शराब लेकर आने वाला है। टीम बताए हुए स्थान पर पहुंची और घेराबंदी कर दी। इस दौरान एक बाइक को रोककर तलाशी ली। तो बाइक चालक के कब्जे से 450 बोतल नेपाली शराब बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपनी पहचान कृष्णा निवासी घरुआर थाना ढेबरुआ के रूप में बताई। इस संबंध में एसओ गौरव कुमार सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। संवाद