राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी बांसी में छात्रा को स्मार्टफोन भेंट करते विधायक जय प्रताप सिंह।
बांसी। तहसील क्षेत्र के राजकीय महाविद्यालय पचमोहनी में शनिवार को 30 छात्र-छात्राओं में स्मार्टफोन का वितरण किया गया। विधायक जय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार छात्र-छात्राओं के कल्याण के लिए तमाम योजनाएं चल रही है, और उनका उत्साहवर्धन कर रही है।
ऐसे में छात्रों को पूरे मनोयोग से पढ़ाई करनी चाहिए और अपने क्षेत्र तथा देश प्रदेश का नाम रोशन करना चाहिए। संवाद