फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: आधी रात बारिश से उड़ी नींद, जलभराव की आहट से सहमे शहरी

Wed, 24 May 2023 10:50 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बारिश के बाद शहर के शास्त्री नगर के मार्ग पर भरा पानी। संवाद
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। सोमवार व मंगलवार की आधी रात आंधी व बारिश से शहर के कई मुहल्लों के लोगों की नींद उड़ गई। बारिश से सड़कों पर जलभराव से होने वाली दुश्वारियों की आहट से वे सहमे नजर आए। उन्हें दिनभर चिंता सताती रही कि अभी यह हाल है तो बरसात के मौसम में क्या हाल होगा।
विज्ञापन

शहर के शास्त्रीनगर, बाल्मिकिनगर, सिंहेश्वरीपुरम, आजादनगर व आफिसर्स कॉलोनी में जलनिकासी की व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त है। इन मुहल्लों में से घरों से निकला पानी भी सड़कों पर फैला रहता है। वहीं, बरसात में हालात और बदतर हो जाते हैं। वहीं शहर के 25 वार्डों में से अधिकांश में जलभराव की समस्या बनी रहती है। सोमवार और मंगलवार की रात तेज हवा के साथ शुरू हुई बूंदाबांदी से सिंहेश्वरीपुरम मोहल्ले के लोग बरसात के दिनों में होने वाली सांसत याद आने लगी। यहां के रहने वाने राकेश का कहना है कि रात में जब बारिश हुई तो बरसात के मौसम में घर के सामने होने वाले जलभराव से दुश्वारियों के दृश्य नजर आने लगे। इससे पूरी रात नींद नहीं आई। कुछ ऐसा ही हाल बाल्मिकि नगर निवासी सोनू का था, जो मोहल्ले की सड़क पर जलभराव होने की आहट से परेशान दिखे। शहर के शास्त्रीनगर, आजादनगर मोहल्ले में जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण बारिश की अंदेशा से लोगों के चेहरे पर परेशानी झलकती दिखी। गांव से शहरी क्षेत्र में शामिल नवसृजित वार्ड आफिसर्स कॉलोनी के कांशीराम आवास में जलभराव की समस्या पूरे बारिश के मौसम में बनी रहती है। यहां बारिश होते ही वार्ड से बाहर मुख्य सड़क पर पहुंचना कठिन हो जाता है। इसी मोहल्ले में कई अधिकारियों का आवास है लेकिन फिर भी जलनिकासी के इंतजाम नाकाफी है। यहां हल्की सी बारिश में जलभराव होने से घुटने भर पानी में चलने की डर से लोग घर से कम ही निकलते हैं।

जलनिकासी की व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण बरसात के मौसम में बहुत सांसत होती है। मुहल्ले की सड़क पर जलभराव होने से घर से निकलना मुश्किल होता है। - धर्मराज लोधी, शास्त्रीनगर
विज्ञापन

वर्तमान में ही क्षतिग्रस्त और गंदगी से चोक नालियों का पानी मोहल्ले की सड़क पर बहता है, बारिश में तो सड़क पर बहते गंदे पानी के बदबू से घर में रहना ही मुश्किल होता है। - फैय्याज अहमद, आजादनगर
टूटी नालियों का पानी सड़क पर बहने से सड़क भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है, बरसात के समय तो किसी कार्य घर से बाहर निकलने में बहुत दुश्वारियां झेलनी पड़ती हैं। संदीप, बाल्मिकि नगर

शहर में शामिल हुई नई आबादी को जलभराव से राहत दिलाने के लिए अभी तक इंतजाम नहीं हुए है, अब बरसात का मौसम सिर पर है, ऐसे में एक बार फिर से रास्ते में जलभराव की समस्या से जूझना पड़ेगा।
- अनिल यादव, सिंहेश्वरीपुरम

जलनिकासी के लिए मास्टर प्लान की जरूरत
पुराने शहर समेत विस्तारित क्षेत्र में जलनिकासी के इंतजाम दुरूस्त करने के लिए मास्टर प्लान बनाकर कार्य करने की जरूरत है। शहरवासियों का कहना है कि नए वार्ड में जलभराव समस्या दूर करने के लिए वृहद कार्ययोजना बनाने के साथ बेलहिया दुर्गा मंदिर के सामने वाले मार्ग पर जलभराव दूर करने के लिए तत्काल इंतजाम करना होगा। साथ ही छोटी-छोटी नई आबादी वाले क्षेत्रों में जल निकासी के लिए नाली निर्माण और पूर्व में निर्मित नालियों की नियमित सफाई कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें