सिद्धार्थनगर। जिले के पांचों तहसीलों में आयुष्मान का छह वर्ष पूरा होने पर वृहद मेले का आयोजन किया गया। मेले में लोगों को जागरूक करने के साथ आयुष्मान कार्ड बनाने पर जोर दिया गया। शहर के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में डॉ. डीके चौधरी ने लोगों को आयुष्मान को लेकर जागरूक किया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उन्होंने आयुष्मान कार्ड के लाभ के बारे में लोगों को बताया। संवाद