बढ़नी ब्लाक के झरुआ में आयोजित तहसील स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में बल्लेबाजी करते खिलाड़ी।
तुलसियापुर। बढ़नी ब्लाॅक के झरुआ में जेसीसी क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के तीसरे दिन छह टीमों ने प्रतिभाग किया। पहला मैच चंपापुर व पैकी के बीच खेला गया। जिसमें पैकी ने एक भी विकेट गंवाए बिना लक्ष्य को हासिल कर लिया।
दूसरा मैच धोबहा व खम्हरिया के बीच खेला गया। जिसमें धोबहा ने चार विकेट से खम्हरिया को हरा दिया। तीसरा मैच धनौरा मुस्तकहम व मोहन कोला के बीच खेला गया। जिसमें मोहनकोला ने 31 रनों से धनौरा को हराकर मैच पर कब्जा कर लिया। इस दौरान वीरेंद्र प्रताप जायसवाल, दिनेश यादव, नूर मोहम्मद, अजहर अली, धर्मेंद्र जायसवाल, योगेंद्र जायसवाल, राजेंद्र चौधरी मौजूद आदि रहे। संवाद