फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Siddharthnagar News: नदी में नहाते समय डूबने से छह की मौत, मरने वालों में पांच किशोर और एक किशोरी शामिल

Tue, 30 May 2023 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
विज्ञापन
बांसी क्षेत्र के खरचौला गांव के पास राप्ती नदी मे डूबे बच्चों के तलाश करते पुलिस व स्थानीय लोग।
विज्ञापन
उसका बाजार-बांसी (सिद्धार्थनगर)। जनपद में मंगलवार को दो स्थानों पर नदी में नहाते समय डूबने से एक किशोरी और पांच किशोरों की मौत हो गई। उसका थाना क्षेत्र के इमिलिहा गांव के पास कूड़ा नदी में डूबने से चार किशोरों की जान गई, जबकि बांसी में कोतवाली क्षेत्र के बैदोली गांव में रिश्तेदारी में आए एक किशोर व किशोरी की मौत खरिका गांव के पास राप्ती नदी में डूबने से हो गई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, इमिलिया गांव के बगल से गुजरने वाली कूड़ा नदी के किनारे बच्चे क्रिकेट खेल रहे थे। खेल खत्म होने के बाद वे नदी में नहाने लगे। इसी दौरान अलाउद्दीन (13) पुत्र सलाहुद्दीन और शादाब (13) पुत्र मो. युनुस निवासी सिहोरवा कोतवाली लोटन, साहिल (12) पुत्र रियाज निवासी चैनपुरवा थाना मोहाना और सोएब पुत्र वसी अहमद निवासी मोतीपुर थाना सिद्धार्थनगर गहरे पानी में चले गए। साहिल और सोएब सिहोरवा गांव में अपने ननिहाल आए थे। चारों बच्चों के डूबते देख अन्य बच्चे भागकर गांव पहुंचे और लोगों को घटना की जानकारी दी। गांव वाले जब तक मौके पर पहुंचते, बच्चे नदी में डूब चुके थे। सीओ सदर अखिलेश वर्मा ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम से इन्कार कर दिया है। शवों को उन्हें सौंप दिया जाएगा।
उधर, खेसरहा थाना क्षेत्र के सकारपार चौकी के टीकुर गांव निवासी मो. समीर (15) पुत्र सुभान अली अपनी बुआ के घर और खेसरहा थाना क्षेत्र के मजोरा गांव निवासी इरशाद अली की पुत्री महक (14) बैदोली गांव में अपने ननिहाल आई थी। मंगलवार सुबह दोनों बच्चे गांव से दो किमी दूर खरचौला गांव में टहलने गए थे। वहां से सुबह 11:30 बजे के करीब गांव केे अन्य बच्चों के साथ बांसी कोतवाली क्षेत्र के खरिका गांव के पास राप्ती नदी में नहाने चले गए। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले गए। उन्हें डूबते देख अन्य बच्चे शोर मचाते हुए गांव पहुंचे। ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद दोनों को बाहर निकालकर पीएचसी बांसी ले गए, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। कोतवाल बांसी अनुज कुमार सिंह ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें