बभनान। नगर पंचायत में सफाई व्यवस्था दुरूस्त न होने के चलते नागरिकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जगह-जगह नालियां जाम हैं और इसकी सफाई को लेकर कोई ठोस रणनीति नहीं दिख रही है। नागरिक सफाई कराने की शिकायत लेकर नगर पंचायत कार्यालय पहुंचते हैं तो ईओ नहीं मिलते हैं। इससे समस्या का निस्तारण नहीं हो पा रहा है।
नगर पंचायत के स्टेशन मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। इस मार्ग के किनारे नालियाें का निर्माण कराया गया है। नालियां ढकी नहीं हैं जिससे उनके उड़कर पन्नी आदि पड़ रही है। सिल्ट जमा होने के कारण पानी का बहाव बंद हैं। इससे पानी सड़कर बदबू कर रहा है।
शाम होते ही बड़ी संख्या में मच्छरों का प्रकोप शुरू हो जाता है। अससे वार्ड के नागरिक खासे परेशान हैं। जबकि नगर पंचायत की ओर से नियमित सफाई व फॉगिंग का ढिढोरा पीटा जा रहा है। अधिशासी अधिकारी राम बदन ने बताया कि जहां से शिकायत मिल रही है, वहां टीम भेजकर सफाई कराई जा रही है। रोस्टर के अनुसार नियमित सफाई हो रही है।